इस लड़की का नाम कोमल है। मैं इससे आज से दो साल पहले दिल्ली में अपनी एक शूटिंग के दौरान मिला था। मैं और मेरी टीम इस पुल के निचे से गुज़र रहे थे की मेरी नज़र कोमल पर पड़ी, कोमल की उम्र उस समय लगभग 13 -14 के बीच में थी। मेरे पूछने पर कोमल ने बताया की वो बॉक्सर बनना चाहती है और वो सुबह शाम बॉक्सिंग की ट्रेनिंग लेने भी जाती है। लेकिन घर की परिस्थिति और आर्थिक तंगी ने उसे फूटपाथ पर लाकर खड़ा कर दिया है।
कुछ दिन बाद मैं कोमल और उसकी माँ से मिलने दिल्ली दुबारा गया ये सोच कर की अपने शो उड़ान के माध्यम से इस बार मैं कोमल की कुछ मदद कर सकूँ ताकि वो अपना सपना बॉक्सर बनने का पूरा कर सके। लेकिन न तो मुझे कोमल वहां मिली और न ही उसकी माँ।
कोमल जैसे बच्चे जो बालमजदूरी जैसे दलदल से निकलकर लाइफ में कुछ करना चाहते है अगर आपको इस हालत में दिखे तो हमसे ज़रूर संपर्क करें।@Join us@Udan,The Real Story Show@7428718199
आइये हम सब साथ मिलकर इनकी सहायता करें !
Team Udan
Harshit M.Tripathi
उड़ान,द रियल स्टोरी शो

