उन दिनों मैं गोवा में था एक दिन जब मैं इस बिल्डिंग की तरफ से गुजरा तो इस बिल्डिंग को निहारता ही रहा मेरी आँखे उस लड़के पर अटक गयी जो बिल्डिंग पर लटकता हुआ दिखाई दे रहा है, मैं वहां पर घंटो उस बिल्डिंग के किनारे रोड पर खड़े होकर इसको बनाने के पीछे के मकसद को ढूंढता रहा लेकिन किसी की कल्पनाशीलता और रचनात्मकता को हम कुछ घंटो में नहीं समझ सकते है फिर मैंने बिल्डिंग के सिक्यूरिटी गार्ड से बात करके उस बिल्डिंग में अंदर जाने की अनुमति ले लिया अंदर बिल्डिंग को चारो तरफ घूम-घूम कर देखने लगा मुझे ऐसा लग रहा था मनो इस लड़के के लटकने की वजह इस बिल्डिंग के किसी अन्य हिस्सों में कलाकार ने उजागर किया हो लेकिन मुझे इससे सम्बंधित अंदर कोई अन्य चित्र या कलाकृति नही मिला।
आगे किस्सा बाकि है...........
Team Udan
उड़ान,द रियल स्टोरी शो
