फोटो में जो आदमी सड़क किनारे बेहोस होकर गिरा है उसे देखकर यही कहा जा सकता है की या तो ये मुर्छित होकर यहाँ गिर गया है या फिर इसने नशा करके अपनी ये हालत बना रखा है। क्या इसी दिन के लिए माता-पिता ने इन्हें जन्म दिया था.....?
ये दृश्य मैंने कामख्या रेलवे स्टेशन के बाहर देखा था। जहां पर देश के कोने-कोने से सैकड़ों लोग कामाख्या माता के दर्शन करने आते है। इस दृश्य को देखकर सबसे पहले मेरे मन में जो विचार आया वो यही था की इसने बहुत ज्यादा नशा किया होगा जिसका परिणाम ये हुआ। आस-पास के लोगों से जब मैंने इस व्यक्ति के बारे में पता किया तो यही सुनने को मिला की शराब पीकर इसने अपनी ये हालत बना लिया है। अपनी हालात के ज़िम्मेदार हम स्वयं होते है। और दोष हम माता-पिता, समाज और सरकार को देते रहते है।
शराब,तम्बाकू,गुटखा,बीड़ी / सिगरेट ये सबी जानलेवा
है इसका सेवन करने से बचें !
Team Udan
उड़ान,द रियल स्टोरी शो
