कोई राह आसान नही है ना है कुछ भी मुश्किल,गर ललक है पाने की तो मंजिल मिलेगी निश्चित

Pages

18 September 2022

गरीबी या मजबूरी ?


यह फोटो मैंने उत्तर प्रदेश के जिला गोरखपुर के राजीव नगर कॉलोनी के नजदीकी क्षेत्र से लिया है। पानी में आधा डूबा हुआ घर राजकुमार का है जो की महेवा फल मंडी में काम करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। हैरत की बात ये है की इस आधे डूबे हुए घर में राजकुमार का पूरा परिवार रहता है। इस घर के चारो तरफ पानी भरा हुआ है और बाहर आने-जाने के लिए गर्दन तक का पानी पार करना पड़ता है। मैं कई सालों से इन्हें ऐसे ही ज़िन्दगी गुजारते हुए देख रहा हूँ। जब मुझे ये पता चला की राजकुमार के साथ इस घर में उनकी पत्नी और 2 छोटे बच्चे भी रहते है तो मैंने इसकी सहायता करनी चाही लेकिन यह मुमकिन नहीं था। 
2 महीने बरसात के मौसम में ये घर आधा से ज्यादा डूबा रहता है और सांप,केकड़ा जैसे जलीय जीव अक्सर पानी में तैरते और निकलते दिख जाते है। जहाँ एक तरफ ऐसे जलीय जीव को निकालता देख कॉलोनी के सभी लोग अपने घर की सुरक्षा खासकर अपने घर के बच्चो के लिए और भी बढ़ा देते है। वहीँ दूसरी तरफ राजकुमार अपने पत्नी और दो बच्चो के साथ इस घर में रहता है। 
आश्चर्य की बात ये है की ये दोनों बच्चे प्रतिदिन इस पानी को पार कर अपने स्कूल जाते है और इनके पिता राजकुमार अपने काम पर। 

सलाम है, राजकुमार और उनके परिवार के सभी सदस्य को !

आइये हम सब एक साथ मिलकर इनकी सहायता करें !@Join us 

Team Udan 

उड़ान,द रियल स्टोरी शो