कोई राह आसान नही है ना है कुछ भी मुश्किल,गर ललक है पाने की तो मंजिल मिलेगी निश्चित

Pages

20 September 2022

अच्छे दिन आएंगे.....



कौन है ये लोग.....? कहाँ से आये है ये.....? क्या करते है ये लोग.....?

ऐसे ही बहुत सारे सवाल इस फोटो को देखकर मन में उठ रहा था फिर मैं अपने सवालों का जवाब ढूंढते हुए इन लोगों के पास गया। ये प्रवासी है ,मजदूर है या कह सकते है ये वो है जिनके पास अपना घर और रोजगार नहीं है।अगर इनके पास अपना घर नही है तो सरकारी योजनायें इन तक क्यों नही पहुँच पाती है। क्यों वोट मांगने और वादा करने वाले नेता इन तक नहीं पहुँच पाते है। जब मैंने इन लोगों से बात किया तो देखा की इन सभी के पास आधार कार्ड और मतदाता पहचान पत्र था और ये लोग न तो मनरेगा से जुड़े है और ना ही किसी भी सरकारी योजना का लाभ इनको मिलता है। आधार कार्ड और मतदाता पहचान पत्र होने मात्र से ये सरकारी सभी योजनाओं का लाभ पाने योग्य है और सही मायने में सरकारी योजनाओं के असली हकदार भी यही है क्योंकि इनके पास ना तो घर है और ना ही रोजगार जबकि प्रतिदिन ये लोग १२ घंटे से भी ज्यादा काम करते है। जब ये दुसरे लोगों को बाइक, कार और बड़ी गाड़ियों में सफ़र करते हुए देखते है तो इन्हें ऐसा लगता है की सभी सरकारी लाभप्रद योजनायें शायद केवल इन्ही के लिए बनाई जाती है जबकि सरकार ज़रुरतमंदों और योग्य लोगों के नाम पर और ऐसे लोगों की खातिर सरकारी लाभप्रद योजनायें आरम्भ करती है लेकिन ये लोग सभी सरकारी लाभप्रद योजनायों से बंचित है। देखा जाए तो सही मायने में ऐसे बेघर,बेरोजगार लोगों तक सरकारी लाभप्रद योजना बिना किसी रूकावट और कागजी कार्यवाही के पहुँच जाना चाहिए लेकिन ऐसा नही होता है फिर भी ये लोग हमेशा एक उम्मीद के साथ जीते है की .................अच्छे दिन आयेंगे। 

व्यक्तिगत रूप से बात करने पर इन लोगों ने मुझसे ये साझा किया है। 

अगर आप भी हमारे साथ जुड़कर इन लोगों की आवाज़ बनना और सहायता करना चाहते है तो हमसे जुड़ सकते है@ Join Us @ Team Udaan, The Real Story Show @ 7428718199             

Team Udan

Harshit M.Tripathi